फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The condition of Argupur-Katar road will improve, industries will get lifeline.

Jaunpur News: अरगूपुर-कटार मार्ग की सुधरेगी दशा, उद्योगों को मिलेगी संजीवनी

Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
The condition of Argupur-Katar road will improve, industries will get lifeline.
शाहगंज। सुल्तानपुर-आजमगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग अरगूपुर-कटार सड़क का चौड़ीकरण होगा। इससे डेढ़ लाख से अधिक की आबादी को सहूलियत होगी। शुक्रवार को साढ़े सात किमी इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए फैजाबाद मार्ग स्थित चिरैया मोड़ पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने भूमि पूजन किया। इस मार्ग के निर्माण में कुल 16 करोड़ 34 लाख खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

अरगूपुर-कटार मार्ग पर से रोज 5 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। इसी मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते बड़े वाहन भी गुजरते हैं। विधायक ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण हो जाने से नगर समेत क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। कहा कि बीते बीस सालों से यह मार्ग जर्जर हो गया था, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसके निर्माण की जरूरत नहीं समझी। यह मार्ग शाहगंज की आर्थिक गतिविधियों के विकास की रीढ़ मानी जाती है। इसका निर्माण हो जाने से यहां के उद्योगों को नई संजीवनी मिलेगी। भविष्य में यह मार्ग आजमगढ़ की तरफ से सुल्तानपुर, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या आदि जाने के लिए बाईपास का भी काम करेगा। आचार्य हरि प्रसाद मिश्र, वैदेही शरण पांडेय व देवेंद्र पांडेय ने हवन-पूजन के साथ पूरे विधि-विधान से भूमि-पूजन का कार्य संपन्न कराया। कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा नेता बेचन सिंह, विनय सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर चिंताहरण शर्मा, रविकांत जायसवाल, जितेंद्र सिंह, संदीप जायसवाल, खुशीराम मिश्र, विजयलक्ष्मी साहू, राजमती सरोज, बांकेलाल राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed