फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The cleaning workers shouted

सफाई कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Fri, 01 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The cleaning workers shouted
कलेक्ट्रेट में अपनी मागों को लेकर धरना प्रदर्शन करते पंचायती राज ग्रामीण कर्मचारी संघ के लोग। स? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मियों की उपस्थिति ऑनलाइन साफ्टवेयर पर दर्ज कराने को लेकर विरोध शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि इस व्यवस्था को समाप्त नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि अधिकतर सफाई कर्मचारी अशिक्षित हैं। इसके साथ ही उनके पास एंड्रायड मोबाइल फोन भी नहीं है। ऐसे में कैसे हाजिरी लगा सकेंगे। संगठन के मंत्री शिवकुमार यादव ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। कहा कि सफाई कर्मी अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। नई व्यवस्था का विरोध करने पर चार सफाई कर्मचारियों के हुए तबादले को भी लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। उधर, प्रशासन की ओर से इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही नियम का अनुपालन न करने वालों पर कार्रवाई की भी तैयारी की गई है। इस दौरान राजपति गौतम, इंदू देवी, अंजू गौतम, रीना सिंह, बीके शर्मा, प्रमिला, पंकज यादव, अनिल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed