फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The cleaning of Gomti Ghat Tutipur

गोमती के तूतीपुर घाट पर की गई सफाई

Sun, 21 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
The cleaning of Gomti Ghat Tutipur
स्वच्छ गोमती अभियान के तहत रविवार को गोमती नदी के तूतीपुर घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छ गोमती अभियान के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी नदी की सफाई में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। घाट के किनारे जमा कचरा निकाल कर नदी से बाहर किया गया।
विज्ञापन


अभियान के संयोजक गौतम गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार नदियों के किनारे भारी संख्या में कूड़ा फेंका जा रहा है, उससे नदी और घाटों का अस्तित्व संकट में हैं। गंदगी से जन जीवन भी अस्त-व्यस्त हो जाता है। नदियों की सफाई से हमारी संस्कृति जिंदा रहती है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पालिका परिषद के कर्मचारी रोज नदी में ही कूड़ा फेंक दे रहे हैं। विकास शर्मा और डा. राजवीर सिंह ने कहा कि शीघ्र ही इस संदर्भ में नगरपालिका परिषद के अधिकारियों से बात कर जेसीबी मशीन से घाटों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजेंद्र विश्वकर्मा, मोहनीश शुक्ल, ओंकार मौर्या, रामानंद, किशन दशरथ, सूरज वीर, वीरेंद्र, दग्गन, संतलाल, सुनील, अशोक बिंद, संतलाल, सुनील, अशोक बिंद, विनोद नाटे, रामआसरे बिंद, कृष्णकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed