फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The city will be developed with Rs 34.5 crores,

Jaunpur News: 34.5 करोड़ से होगा शहर का विकास, भेजा प्रस्ताव

Fri, 13 Sep 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
The city will be developed with Rs 34.5 crores,
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर क्षेत्र में आने वाले वार्डों में सड़क निर्माण और जलनिकासी के लिए नाला, नाली का निर्माण आदि विकास कार्य कराया जाएगा। इसमें कुल 34.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होने पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में कुल 39 वार्ड हैं। कई वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासियों को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कतें शहर में जल निकासी और बदहाल सड़क से हो रही है। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें तो बनाई गई हैं, लेकिन बारिश में ये सड़कें धंस जा रही हैं। इससे आवागमन में लोगों को समस्या होती है।
विज्ञापन

अब सभी वार्डों में इन खराब सड़कों की मरम्मत पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत कराई जाएंगी। इसके साथ ही सड़क किनारे नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। इसमें कुल 21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सीवरेज जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। जल निकासी की सुविधा नहीं होने से जरा सी भी बारिश होने से सड़कों और मोहल्लों में पानी भर जाता है। जलभराव से वार्डवासियों समेत राहगीरों को परेशानी होती है। शहर में नाला निर्माण के साथ ही पाइप द्वारा जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत वार्डों में बदहाल सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही नाला, नाली का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे शहर में जल निकासी की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसमें कुल 34.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसका प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर कार्य शुरू कराए जाएंगे। -पवन कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed