फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The city is Ramayya, the showbiz

शहर राममय, निकली शोभायात्राएं

Thu, 06 Apr 2017 12:35 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 06 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
The city is Ramayya, the showbiz
जयकारों से गूंज उठी प्रभु श्रीरामजी की सवारी - फोटो : अमर उजाला
मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। भंडारी स्टेशन से शोभायात्रा आरंभ होकर कचगांव पड़ाव ओलंदगंज में समाप्त हुआ। जहां गोमती नदी के तट पर आरती हुई। लोगों ने भगवान राम लला का  दर्शन पूजन किया। पूरा जिला राम मय हो गया।
विज्ञापन

युवा बजरंग दल, शिव सेवा संस्थान, हिन्दू युवा वाहिनी, विश्व हिन्दू सेवा संघ, धर्म रक्षा मंच सहित स्वयं सेवी संगठनों द्वारा आकर्षक झांकी के बीच प्रभु की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति के नेतृत्व में परंपरागत शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का संचालन संरक्षक सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर विनोद केसरवानी, महेंद्र सोनकर, मुन्नालाल सेठ, गौतम सोनी, सुधीर साहू, अविनाश गुप्ता, मानिक चन्द्र सेठ, जिलाजीत सेठ, सुभाष चन्द्र गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर के ऐतिहासिक शिवालय बाबा जागेश्वर नाथ से शिव सेवा संस्थान द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कोतवाली चौराहा, अलफस्टीनगंज, अटाला मस्जिद, शिया कालेज व भण्डारी रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से पुन: वापस सब्जी मंडी, कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज व नखास होते हुए गोमती तट पर बने सद्भावना पुल पर पहुंचकर समाप्त हुई। संस्थापक  स्वामी अंबुजानन्द जी महाराज के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में शामिल लोग हर-हर महादेव व जयश्रीराम सहित अन्य जयघोष लगा रहे थे। उधर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर, डा. राजवीर सिंह, परविन्द सिंह चौहान, बसंत शुक्ला, विजय विद्यार्थी, गौतम गुप्ता, अमित शुक्ला,डा.रंजना सिंह, माधुरी गुप्ता, मेनका सिंह, प्रिंस सिंह व विकास शर्मा आदि मौजूद रहे। मैहर देवी मंदिर में राम दरबार की भक्तों ने आरती की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मापुर: क्षेत्र में श्री रामनवमी का पर्व बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। बरसठी: क्षेत्र के कटवार बाजार में गुरूवार को रामनवमी पर जय हिंदुत्व संगठन द्वारा राम जानकी का भव्य रथ यात्रा निकाला गया। यात्रा के साथ  गंगा सिंह, राजकुमार, अंतिम पाठक, साहिल शर्मा, विकाश शुक्ला, पंकज, सूरज मोदनवाल आदि मौजूद रहे। उधर बरसठी बाजार में भी रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर राम नवमी पर्व पर बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा स्टेशन रोड से भगवान राम की भव्य झांकी निकाली गई। इसी क्त्रस्म में सार्वजनिक इंटर कालेज से भी आशीष व गोबिंद जायसवाल के संयुक्त नेतृत्व मे भगवान राम की भब्य झांकी निकाली गई। इस अवसर पर बंटी गुप्ता, मनु केशरी, तनु जायसवाल, धनेश राजा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रामपुर: स्थानीय बाजार में कृषि फार्म के पास से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान छेदी लाल, विनोद कुमार, राजन जायसवाल आदि आगवानी कर रहे थे।
मछलीशहर: बैंड बाजा के साथ भगवान राम की झांकी निकाली गई। झांकी में सांसद भी मौजूद थे। इस मौके पर राकेश जायसवाल, राजकुमार, राजेश, सुरेंद्र विक्रम सिंह, विकास अग्रहरि, पवन गुप्ता, अश्वनी चौबे आदि मौजूद रहे।
मड़ियाहूं: स्वामी विवेकानंद स्कूल स्थित रामेश्वर मंदिर से झांकी शोभायात्रा निकाली गई जो राम जानकी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सभासद सुनील साहू, अनिल गुप्ता, छोटे लाल, अभिषेक सेठ, राजेश मौर्या, राकेश सेठ रहे।
खेतासराय: रामलीला मैदान गोलाबाजार से शोभायात्रा शुरू होकर प्राचीन काली मंदिर जा पहुंची। वहां से गोला बाजार आकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में अनिल प्रजापति, शांति भूषण, बृजनाथ, कृष्ण मुरारी, सुनील सेठ, अमृष सिंह, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

शाहगंज: हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में राम नवमी के पर्व पर घास मंडी से रामजानकी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। भोला, रिषी मोदनवाल, हिंमाशू यादव, संदीप, नरेंद्र गुूप्ता, भूनेंश्वर, रणवीर, कृष् ण कांत, सर्वेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed