फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The city became sorrowful with the cries of 'Hai Ali-Hai Ali'

Jaunpur News: हाय अली-हाय अली की सदाओं से गमगीन हुआ शहर

Wed, 11 Mar 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The city became sorrowful with the cries of 'Hai Ali-Hai Ali'
जौनपुर। शहर के मीरमस्त स्थित मस्जिद शाह अता हुसैन से मंगलवार को 20 रमजान के मौके पर हजरत अली की शहादत की याद में अलम और ताबूत का ऐतिहासिक कदीमी जुलूस निकाला गया। अंजुमन जुल्फेकारिया के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में शिया समुदाय के हजारों लोग शामिल हुए, जिनकी जुबां पर या अली-या अली और हाय अली का दर्द भरा मातम था।
विज्ञापन

जुलूस से पूर्व शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफुजूल हसन खां ने मजलिस को संबोधित करते हुए हजरत अली के जीवन और उनके बलिदान पर रोशनी डाली।
मस्जिद से बरामद होकर जुलूस बड़ी मस्जिद और नवाब यूसुफ रोड पहुंचा, जहां मौलाना जीशान ने तकरीर पेश की। इसके बाद कोतवाली चौराहे पर जाकिर-ए-अहलेबैत बेलाल हसनैन ने मौला अली की शहादत का मंजर बयान किया।
विज्ञापन

जुलूस ढालगरटोला इमामबाड़ा पहुंचा, जहां अंजुमन हुसैनिया के साथ कदीम तुरबत का जुलूस भी शामिल हुआ। नवाज़ हसन और अदीब के दर्द भरे नौहों ने माहौल को पूरी तरह गमगीन कर दिया। यहां से जुलूस चहारसू चौराहा पहुंचा। वहां शिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मोहम्मद हसन नसीम ने तकरीर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed