फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The children demonstrated self-confidence by answering the questions.

Jaunpur News: सवालों का जवाब देकर बच्चों ने दिखाया आत्मविश्वास

Sun, 26 Jul 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The children demonstrated self-confidence by answering the questions.
सिकरारा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र सिकरारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों और आत्मविश्वास की सराहना की। एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में कक्षा 3 की अंग्रेजी की कक्षा का अवलोकन करते हुए बीएसए ने बच्चों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पाठ पढ़ा। व्याकरण से संबंधित प्रश्नों का भी सही उत्तर दिया। कक्षा 2 का निरीक्षण किया, जहां बच्चों से दीवार पर लगे लर्निंग पोस्टर पढ़वाए तथा हिंदी और अंग्रेजी की कविताएं सुनाने को कहा। बच्चों ने बिना किसी झिझक के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निरीक्षण के उपरांत बीएसए ने बीआरसी कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। एफएलएन प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त नवाचारों और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि बच्चों के आधारभूत भाषा एवं गणितीय कौशल का समुचित विकास हो सके। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रधानाध्यापक अमित सिंह, शिक्षिका आराधना उपाध्याय, मंजू जैसवार, गजाला बानो, नेहा जायसवाल, तथा शिक्षक श्यामधर यादव, माधुरी सिंह एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed