फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The children came out of the house with the aunt, the grandmother gave information about the kidnapping

मौसी के संग घर से निकले थे बच्चे, दादी ने दे दी अपहरण की सूचना

Fri, 06 Aug 2021 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
The children came out of the house with the aunt, the grandmother gave information about the kidnapping
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव से शुक्रवार को दो बच्चों के अपहरण की सूचना पर पुलिस घंटों हलकान रही। छानबीन में पता चला कि दोनों बच्चे अपने मौसी के साथ घर से निकले थे तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जमुआरी गांव निवासी राकेश चौहान की साली अरशदपुर निवासी दीपा चौहान शुक्रवार को अपने पड़ोस की एक महिला के साथ जमुआरी गांव पहुंची। दोपहर में करीब 12 बजे वह राकेश की पुत्री खुशी (10) और पुत्र आर्यन (8) को अपने साथ लेकर पैदल अपने घर अरशदपुर जाने के लिए निकल गई। महिला बच्चों को लेकर गांव के बाहर बगीचे के पास पहुंची थी तभी राकेश की मां कलावती ने पुलिस को सूचना दे दी कि उनके पोते और पोती का दो महिलाओं ने अपहरण कर लिया है। दोनों महिलाएं बच्चों को साथ लेकर भाग रही हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों महिलाओं को बच्चों के साथ रास्ते में ही पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि बच्चों को लेकर घर जा रही महिला कोई और नहीं बल्कि उन बच्चों की सगी मौसी दीपा चौहान थी। इस संबंध में सीओ केराकत शुभम तोडी ने बताया कि राकेश और उसकी पत्नी के बीच कई साल से आपसी मतभेद चल रहा है। राकेश की साली बच्चों को लेने उसके घर आई थी। वह बच्चों को साथ में लेकर जैसे ही घर से दूर पहुंची तभी राकेश की मां ने अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed