{"_id":"6a344880056b90468d06c672","slug":"the-chhapra-anand-vihar-and-mau-anand-vihar-trains-will-halt-at-jaunpur-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-157362-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: छपरा-आनंद विहार और मऊ आनंद विहार ट्रेन का जौनपुर में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: छपरा-आनंद विहार और मऊ आनंद विहार ट्रेन का जौनपुर में होगा ठहराव
विज्ञापन
जौनपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों को सुविधा के लिए छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस व मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 19 जून को किया जाएगा। इसका ठहराव जौनपुर व शाहगंज होने से यहां के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
गोरखपुर मुख्य जन संपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 19 जून रविवार को चलने वाली 02527 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष ट्रेन छपरा से दोपहर 1.45 बजे प्रस्थान कर बलिया, मऊ, आजमगढ़ होते हुए शाहगंज से 6.15 बजे, जौनपुर से 6.58 बजे, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल होते हुए दूसरे दिन अलीगढ़ से 4:00 बजे गाजियाबाद से 06.10 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस सुबह 07.30 बजे पहुंचेगी।
उधर 19 जून रविवार को चलने वाली 05129 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी मऊ से दोपहर 1.45 बजे प्रस्थान कर मुहम्दाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड से होते हुए शाहगंज से शाम 4.15 बजे, जौनपुर से 5.00 बजे, जंघई से 6.20 बजे, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस 05.45 बजे पहुंचेगी।