फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The challenge of getting rid of traffic jams

Jaunpur News: जाम से निजात दिलाना चुनाैती

Tue, 21 Apr 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The challenge of getting rid of traffic jams
मुंगराबादशाहपुर नगर के मछलीशहर रोड पर जाम में फंसे लोग। स्रोत-संवाद
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर में अंदर बाहर जाम लगना प्रमुख समस्या बन गई है। इससे निजात दिलवाने में सारी मशीनरी विफल साबित हो रही है। सोमवार को जाम लगने से लोग घंटों परेशान रहे।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की मौन स्वीकृति के कारण दुकानें पटरियों व भोट के आगे सजाई जाती है। छोटे बड़े वाहन भी बेतरतीब सड़क पर बेरोक टोक खड़े कर दिए जाते हैं, जिसके चलते घंटों लोग जाम में फंसकर जिम्मेदार प्रशासन को कोसते नजर आते है। यह एक दिन की बात नहीं रोजमर्रा की बात है। यही हाल थाने के बगल चौराहे की है। जहां पर पटरियों पर दुकानें व चौराहे पर बेतरतीब वाहन खड़ा कर दिया जा रहा है। प्राइवेट वाहन भी चौराहे पर सवारी भरने व उतारने का काम करते हैं, जिससे जाम लग जाता है। शादी विवाह के दौरान जाम की समस्या और विकराल हो जाती है। स्थानीय लोगों ने छिवलहा त्रिमुहानी, चूड़ी गली, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग जिला प्रशासन से की है, ताकि जाम से कुछ राहत मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed