फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The campaign was ineffective on the first day, petrol was available without helmet

Jaunpur News: पहले दिन अभियान बेअसर, बिना हेलमेट के मिला पेट्रोल

Tue, 02 Sep 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The campaign was ineffective on the first day, petrol was available without helmet
नो हेलमेट नो फ्यूल की रणनीति 27 जनवरी से लागू है, लेकिन यह नियम शहर से लेकर गांव तक पेट्रोल पंपों पर नहीं दिखा। धड़ल्ले से बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा है। अब एक बार फिर एआरटीओ व यातायात विभाग की ओर से अभियान चलाकर बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आने वाले की खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार से शुरू हुए नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान की हकीकत फिलहाल कमजोर नजर आ रही है। पेट्रोल पंप संचालकों को सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से यह नियम लागू करने की घोषणा की गई थी। सोमवार को सुबह शहर के ओलंदगंज, वाजिदपुर तिराहा, कचहरी रोड समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंपों पर बाइक सवार बिना हेलमेट के पेट्रोल भराते देखे गए। सुबह करीब 10.30 बजे कचहरी रोड स्थित पंप पर बाइक चालकों की काफी भीड़ दिखी। इस भीड़ में कुछ बाइक चालक हेलमेट, तो कुछ बिना हेलमेट लगाए ही पेट्रोल डलवाते दिखे। हालांकि ज्यादातर बाइक सवारों ने नियम की जानकारी न होने की बात कही। ऐसे में सड़क हादसे में कमी लाने की मुहिम चुनौती भरी होगी। इस संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन एसके सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई, इस दौरान करीब 12 वाहन चालकों का चालान किया गया है यह अभियान एक महीने तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed