फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bus carrying passengers from Varanasi to Jai Gurudev collided with the divider, 50 passengers survived

Jaunpur News: वाराणसी से जय गुरुदेव यात्रियों को लेकर आ रही बस डिवाइडर से टकराई, 50 यात्री बचे

Mon, 07 Jul 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The bus carrying passengers from Varanasi to Jai Gurudev collided with the divider, 50 passengers survived
सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी चौराहे के पास सोमवार को अचानक एक बस संपर्क मार्ग से हाईवे पर आ जाने से असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। दो लोगो को मामूली खरोच आई है। गुरुदेव यात्रियों से भरी बस वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही थी।बस में सवार जय गुरुदेव के मुखिया दिनेश यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह वे लोग एक निजी बस से 50 की संख्या में सवार होकर गुरु पूर्णिमा के मौके पर चकिया चंदौली से नैनी सारण जा रहे थे। यहां 10 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होना है। बस चालक सुरेश कुमार ने बताया कि दिन के 3:15 बजे जैसे ही वह सिरकोनी चौराहे पर पहुंंची अचानक से नहोरा संपर्क मार्ग से एक ट्रक अचानक हाईवे पर आ गया। सुरेश कुमार ने बस को ट्रक से टकराने नहीं दिया लेकिन इस दौरान बस असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकराई। हालांकि कि सभी यात्रा बाल-बाल बच गए। गुड्डू (40) और अनामिका (30) को मामूली खरोच आई है। एनएचएआई के मैनेजर मनीष सिंह अपनी सहयोगी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। हाइड्रा मंगवाकर बस को किनारे लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed