फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bullet was fired in a dispute over tractor hire, case filed

ट्रैक्टर भाड़े के विवाद में चली थी गोली, मुकदमा दर्ज

Fri, 19 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The bullet was fired in a dispute over tractor hire, case filed
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के बलईपुर गांव में बुधवार की रात युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज किया है। घटना के पीछे ट्रैक्टर के किराया के भुगतान को लेकर विवाद माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घायल युवक को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बलईपुर गांव निवासी शिवांशु पाल ट्रैक्टर चलाता है। पूर्व में वह गुलाब पाल का ट्रैक्टर चलाता था, मगर सात माह पहले उसने अपना ट्रैक्टर निकाल लिया। ज्यादातर किसान अब शिवांशु पाल का ट्रैक्टर किराए पर लेेते थे। इसी से गुलाब पाल खिन्न था। दोनों के बीच इसे लेकर विवाद भी हो चुका है। इसी विवाद में बुधवार की रात गुलाब ने अपने साथी गणेश के साथ मिलकर शिवांशु को गोली मारी। घायल शिवांशु के छोटे भाई अनुराग पाल की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिवांशु तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई जौनपुर में रहता है। वह मां और छोटे भाई के साथ गांव पर रखकर ट्रैक्टर भाड़े से जीविकोपार्जन करता है। पिता मुंबई में नौकरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed