फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bride absconded after Jaimal, was found at the house of a young man in the village in the morning

जयमाल के बाद दुल्हन फरार, सुबह गांव में एक युवक के घर मिली.....

Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The bride absconded after Jaimal, was found at the house of a young man in the village in the morning
रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात जयमाल के बाद दुल्हन लापता हो गई। रातभर उसकी तलाश होती रही। भोर में गांव के ही एक युवक के घर में वह छिपी मिली। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यहां घंटों पंचायत के बाद मामला सुलझने पर विवाह की रस्में पूरी हुईं।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में भदोही जिले से बरात हुई थी। घरातियों ने बरात का जोरदार स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म हुई। जयमाल के बाद अचानक दुल्हन लापता हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो सन्न रह गए। काफी देर तक घर व आसपास खोजबीन हुई, लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चला। अनहोनी की आशंकाओं से सहमे परिजन आशंका होने पर भोर में गांव के एक युवक के घर पहुंचे। दुल्हन इसी घर में छिपी हुई थी। परिजनों की सूचना पर रामपुर पुलिस भी वहां पहुंच गई। दुल्हन समेत आरोपी युवक और उसके पिता को पुलिस थाने ले गई। वहां घंटों तक पंचायत होने के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई। शादी की रस्म पूरा होने के बाद दुल्हन की विदाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि दुल्हन और युवक में दोस्ती थी। वह पहले शादी को तैयार नहीं थी। काफी समझाने के बाद वह शादी के लिए राजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed