फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   'The brave sons of the country are a source of inspiration for all of us'

‘देश के वीर सपूत हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत’

Mon, 01 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
'The brave sons of the country are a source of inspiration for all of us'
जफराबाद के हौज स्थित शहीद स्तंभ पर शहीद के परिवारों को सम्मानित करती कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्? - फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सिरकोनी विकासखंड के हौज गांव में सोमवार को शहीद स्मारक पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य, कुलसचिव महेंद्र कुमार, प्रोफेसर मानस पांडेय, प्रोफेसर अजय द्विवेदी, प्रोफेसर अशोक श्रीवास्तव, डॉ. राकेश कुमार, प्रोफेसर बबीता सिंह, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. अमित सहित विश्वविद्यालय के परिवार ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। कुलपति ने कहा कि इस गांव के वीर महापुरुषों की कुर्बानी की वजह से आज हम सभी देशवासी आजाद होकर खुशियां मना रहे हैं। इनकी कुर्बानी से हम सभी देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। देश के वीर सपूत हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है। कार्यक्रम का डॉ. मनोज मिश्र ने संचालन किया। इसके पूर्व कुलपति और विश्वविद्यालय परिवार हौज प्राथमिक विद्यालय पर जाकर स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शहीदों के वंशज चिंता हरण सिंह, चंदन सिंह, अन्य को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजराजेश्वरी महिला पीजी कॉलेज हुंसेपुर कबूलपुर, बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर, चक्के पीजी कॉलेज के तमाम बच्चे उपस्थित रहे। डॉ. जीएस त्रिपाठी, डॉ. स्वीट श्रीवास्तव, प्रोफेसर आनंद शंकर चौधरी, डॉ. जगत नारायण सिंह, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह ने शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed