फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The boy's throat tightened while swinging, death

झूला झूलते समय बालक का कस गया गला, मौत

Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The boy's throat tightened while swinging, death
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में शनिवार को पेड़ में रस्सी डालकर झूला झूल रहे एक बालक के गले में रस्सी फंस गई। परिवार के लोगों को जब तक इसके बारे में पता चलता तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पाली गांव निवासी गिरीश चंद्र मौर्या के 12 वर्षीय पुत्र विनय मौर्य ने परिजनों से घर के बाहर पेड़ में झूला झूलने के लिए रस्सी डलवाई थी। उसी रस्सी से वह झूल रहा था। शनिवार को झूलने के दौरान रस्सी उसकी गले में लिपट गई, जिससे वह निकल नहीं पाया। गले में रस्सी कस जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं, काफी देर बाद परिजन उसे झूलते हुए नहीं देखकर उसके पास पहुंचे। वहां रस्सी से उसके गले के कसा देखकर वह चीख पड़े। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने रस्सी काटकर उसे झूले से नीचे उतारा और उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद शव का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं, घटना के बाद गिरीश चंद्र के घर कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। इस संबंध कोतवाल मुन्ना राम ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed