फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The boundary of the district is sealed for land worship in Ayodhya

अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर जिले की सीमा सील

Tue, 04 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The boundary of the district is sealed for land worship in Ayodhya
जौनपुर। पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को देखते हुए जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शाहगंज के पास अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और सुल्तानपुर जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। रास्ते के सभी ढाबों पर भी पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए बुधवार को होने वाले भूमिपूजन को देखते हुए जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अपने इलाकों के ढाबों पर चेकिंग कर लें। कहीं कोई संदिग्ध मिले तो उसकी ठीक से जांच पड़ताल कर लें। शहर में होटल बंद हैं तो इन ढाबों पर ही निगरानी की जरूरत है।
विज्ञापन

शाहगंज में कलान चौराहे के पास चार जिलों की सीमा लगती है। वहां इन चारो जिलों की सीमा को सील करने के निर्देश सीओ शाहगंज को दिया गया है। एंबुलेंस को छोड़ किसी को भी इस सीमा पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा जिन गांवों में मिश्रित आबादी रहती है वहां चौकीदारों को भी सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। नगर कोतवाल ने फोर्स के साथ शहर के उत्तरी इलाके में भ्रमण किया। रेलवे स्टेशन, बस स्टाप और धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बढ़ाई गई है। पुलिस के मोबाइल दस्ते को भी गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही साम्प्रदायिक विवाद जैसी किसी भी घटना की सूचना को गंभरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी अशोक कुमार खुद सभी सर्किल के सीओ और खास इलाकों के इंस्पेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस अफसरों की क्रास चेकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed