फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of the buried child was taken out after two months

Jaunpur News: दफनाए गए बच्चे का शव दो महीने बाद निकाला गया

Mon, 21 Apr 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The body of the buried child was taken out after two months
खुटहन। रामनगर बाजार के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के बगल दो महीने पहले बालक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। डीएम के आदेश पर दो माह बाद दफनाए गए शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रविवार को भेज दिया गया। पिता ने बच्चे की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया है। राउतपुर गांव निवासी केशलाल निषाद का पुत्र सत्यम (12) 15 फरवरी की सुबह गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ घर से दौड़ लगाने के लिए पेट्रोल पंप तक गया था। उसका शव पेट्रोल पंप के पास राजमार्ग के किनारे मिला था। उस समय परिजनों ने इसे दुर्घटना मानकर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर शव को पिलकिछा घाट पर दफन कर दिया था। घटना के दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद अब परिजन उसे हादसा नहीं हत्या मान रहे हैं। आरोप लगाया है कि सत्यम हर सुबह दौड़ने जाता था। घटना के दिन सुबह कुछ लड़के घर आए और सत्यम को बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसका शव मिला। मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। मृतक के पिता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ बेटे की हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया। डीएम के आदेश पर घटना के दो माह बाद रविवार को नायब तहसीलदार शाहगंज पीयूष सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम की मौजूदगी में शव कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed