फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of an old man was found, there were injury marks on the body, suspicion of murder

Jaunpur News: वृद्ध का शव मिला, शरीर पर चोट के थे निशान, हत्या की आशंका

Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The body of an old man was found, there were injury marks on the body, suspicion of murder
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गांव में रविवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक वृद्ध का शव मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी राजेंद्र चौहान (60) पुत्र सीताराम चौहान के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के बेटे अश्विनी चौहान ने बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे पिता जी दुकान पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि समय हो गया है, दुकान बंद कर सो जाओ। वह भी सोने जा रहे हैं। हम लोग घर के अंदर सोते थे। पिता राजेंद्र घर के बाहर सोते थे। उन्होंने बताया कि जब सुबह चाचा दारा चौहान शौच के लिए रेलवे फाटक के समीप प्राथमिक विद्यालय के पीछे पहुंचे तो पिता जी (राजेंद्र) मृत अवस्था में थे। भाई की मौत से दारा स्तब्ध रह गए। परिवार के अन्य लोगों को सूचना देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के गले और पीठ में चोट के निशान भी पाए गए। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई का पता चलेगा। मृतक तीन भाइयों में मझला भाई था। मृतक के सात बेटे और चार बेटियां हैं। मृतक की पत्नी की मौत पहले हो चुकी है। मृतक ही अपने परिवार की देख रेख करता था। छह बेटे और चार बेटियों की शादी कर चुका है। छोटे बेटे राजन की शादी अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed