फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a youth who drowned in the Sai River was found on the third day.

Jaunpur News: सई नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव

Sun, 05 Oct 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who drowned in the Sai River was found on the third day.
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के बाल्हामऊ गांव के सई नदी में डूबे राम कुमार उर्फ सूबेदार (45) का शव तीसरे दिन शनिवार की सुबह नदी के कुशमौल ग्रामसभा में मिला। शव मछुआरों की मदद से निकाला गया। राम कुमार 2 अक्तूबर को नहाने के दौरान गहराई में चले गए थे। जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


बाल्हामऊ गांव निवासी राम कुमार बृहस्पतिवार की सुबह विजय दशमी के दिन पिपरी घाट गए थे। वहां मूर्तियों का विसर्जन चल रहा था। उसी बीच रामकुमार नहाने चले गए। तेज बहाव में नदी में डूब गए। पुलिस की मदद से खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। जल पुलिस ने भी शनिवार की सुबह मोटर बोट की मदद से नदी में कई किमी तक खोजबी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह कुशमौल गांव के पास मछुआरा राम कैलाश साथी मोती और गणेश के साथ नदी में मछली पकड़ रहे थे। तभी नजर शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि शव राम कुमार का है। राम कैलाश ने गांव वालों को सूचना दी। थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि दो अक्तूबर को सई नदी में डूबे राम कुमार का शव नदी में मछुआरों के माध्यम से मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed