फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a young man was found hanging with the help of a towel noose

Jaunpur News: गमछे के फंदे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

Mon, 24 Mar 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging with the help of a towel noose
जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुहल्ला रिजवी खां मोहल्ला निवासी एक युवक का गमछे के फंदे के सहारे लटकता शव शनिवार की रात को मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों जानने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद रफीक के बेटे मेराज अहमद (26) का शनिवार की रात 12.30 बजे अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया गया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मेराज पंखे में गमछे के फंदे से लटक रहा था। उसे फंदे से उतारकर पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध लगती है। मौत के कारणों की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला युवक का शव -बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बखोपुर गांव में शनिवार की रात एक युवक का फंदे से लटकता शव मिला। सुजानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर खुर्द गांव निवासी सुनील (22) हरिश्चंद्र गौतम बखोपुर निवासी अपने मौसा राम मूरत गौतम ऊर्फ फौजदार के यहां रहता था। रात में कच्चे मकान की बल्ली में कपड़े के सहारे फंदे से लटकता उसका शव देखा गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ विवेक सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय व फोरेंसिक टीम पहुंचकर मामले की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के कारण का पता नहीं पाया है। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed