फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a young man was found floating in a pond under suspicious circumstances

Jaunpur News: संदिग्ध हाल में युवक का तालाब में उतराया मिला शव

Sun, 17 Aug 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found floating in a pond under suspicious circumstances
जलालपुर। थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव के अमृत सरोवर तालाब में शुक्रवार को सुबह संदिग्ध हाल में एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लहंगपुर गांव निवासी मनीष सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरा लड़का सचिन सिंह बुधवार को सुबह करीब 8 बजे काम पर गया था। शाम तक नहीं लौटा। तो बृहस्पतिवार को थाने पर गुमशुदगी का केसदर्ज कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव तालाब में उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों के मुताबिक सचिन यूपीएसआईडी में बेल्डिंग का कार्य करता था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले है जिससे हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद से मां आशा सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी जलालपुर त्रिवेणी सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा तहरीर मिली है जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed