फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a newly married woman was found hanging from a sari noose

Jaunpur News: साड़ी के फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Wed, 30 Jul 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The body of a newly married woman was found hanging from a sari noose
चंदवक। थाना क्षेत्र के मड़ार गांव में सोमवार की रात नवविवाहिता रीता देवी (22) का शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चंदवक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मायका पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज हत्या करार देते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति गणेश राजभर, वासु, मीता देवी, दिनेश, रीना देवी और उमेश राजभर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के देवराई गांव के निवासी लालबहादुर राजभर की बेटी रीता का विवाह मड़ार गांव निवासी गणेश राजभर के साथ महज एक साल पहले ही हुआ था। रीता सोमवार रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चली गई थी। दूसरे दिन सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो जेठानी रीना देवी ने खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। रीता पंखे से साड़ी के सहारे झूल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पति गणेश राजभर मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। रीता की मौत की खबर सुनकर मायके से उसकी मां सरस्वती देवी और बहन सोनल घटनास्थल पर पहुँचीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए चंदवक पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। रीता का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।

रीता की मां सरस्वती की तहरीर पर पुलिस ने पति गणेश राजभर, ससुर वासु राजभर, सास मीता देवी, जेठ दिनेश राजभर, जेठानी रीना देवी और देवर उमेश राजभर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दहेज हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed