फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a mason was found hanging from a noose in a house under construction

Jaunpur News: निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का फंदे पर लटकता मिला शव

Fri, 20 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The body of a mason was found hanging from a noose in a house under construction
खुटहन। पिलकिछा बाजार के तिराहे पर निर्माणाधीन मकान की छत पर लगी बीम की सरिया से नाॅयलान की रस्सी से फंदे के सहारे बृहस्पतिवार को राजमिस्त्री का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुलिस के अलुसार पिलकिछा गांव निवासी संजय बिंद (45) राजगीर का काम करता था। बाजार के तिराहे पर चंद्र शेखर मोदनवाल का मकान बना रहा था। उसी में वह काम कर रहा था। मकान के तीसरे तले पर काम चल रहा था। संजय बृहस्पतिवार की सुबह आकर कुछ देर काम करने के बाद कहीं चला गया। लगभग घंटे भर बाद लौट कर आया। कुछ देर बाद लोगों ने मकान के तीसरे तले में लगी बीम की सरिया से रस्सी के फंदे पर लटकता शव देख कर शोर मचाया। पुलिस ने आस पास के लोगों के सहयोग से फंदा काटकर शव नीचे उतारा। राजमिस्त्री का घर इसी गांव में होने के चलते मौके पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थए। उनके रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर से रोज की तरह सुबह नाश्ता-पानी के बाद काम पर गए थे। उधर गृहस्वामी का कहना था कि वह कुछ देर काम करने के बाद वहां से कहीं चला गया था। वापस आने के बाद फंदे पर लटक गया। गांव के लोगों ने बताया कि वह शराब का आदी था। घटना को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुरिया ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी सीमा, पिता कोलाहल बिंद, पुत्र विवेक और पुत्री शिल्पा के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed