फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a laborer was found hanging from a tree 200 meters away from his house

Jaunpur News: घर से 200 मीटर दूर पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव, खैनी की डिब्बी यहां पड़ी थी; पहुंची पुलिस

Sun, 14 Sep 2025 01:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 14 Sep 2025 01:23 AM IST
सार

यूपी के जौनपुर में मजदूर की लाश मिलने की सूचना पाकर जलालपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह खाना खाकर घर से निकला था।

विज्ञापन
The body of a laborer was found hanging from a tree 200 meters away from his house
मजदूर की माैत के बाद बिलखता परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

Jaunpur News: जलालपुर के पुरेव वैदा गांव निवासी मजदूर का शव घर से 200 मीटर दूर आम के बगीचे में पेड़ की डाल से गमछा के फंदे के सहारे लटकता मिला। पुलिस आत्महत्या की घटना मानते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


परिजन और ग्रामीण घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। पुरेव वैदा गांव निवासी रणजीत राजभर के मुताबिक उनके पिता शिवकुमार राजभर (60) मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर से खाना खाकर बाहर कहीं चले गए। 
विज्ञापन


काफी देर बाद भी नहीं लौटे तो खोजबीन की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने घर से 200 मीटर दूर एक आम के बगीचा में पेड़ की डाल से लाल रंगे के गमछा के फंदे सहारे के सहारे उनका शव लटकता दिखा। परिजनों ने घटना की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

रणजीत राजभर के मुताबिक गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर शव लटक रहा था, वहां तक दूर से ही घसीटने का निशान बना हुआ है। शिवकुमार की खैनी की डिब्बी घटनास्थल से 100 मीटर दूर कीचड़ के पास से मिली है। जिस गमछा से फंदा लगा था वह पेड़ की डाल में बंधा नहीं था और लपेटा हुआ था। शिवकुमार का पैर जमीन छू रहा था। शरीर पर गीली मिट्टी लगी हुई थी।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed