फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bike used in the robbery of Rs 5 crore in Sultanpur was stolen from Jaunpur.

Jaunpur News: सुल्तानपुर में पांच करोड़ की डकैती में इस्तेमाल बाइक जौनपुर से हुई थी चोरी

Fri, 30 Aug 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
The bike used in the robbery of Rs 5 crore in Sultanpur was stolen from Jaunpur.
जौनपुर। सुल्तानपुर जिले के ठठेरी बाजार में दिनदहाड़े आभूषण कारोबारी की दुकान से पांच करोड़ के डकैती में बदमाशों ने जौनपुर से चोरी हुई बाइक इस्तेमाल किया है। सबसे बड़ी लापरवाही यह हुई कि सुल्तानपुर के पीड़ित की ओर से जौनपुर कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। परिणाम रहा कि वाहन स्वामी को ही सुल्तानपुर पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए जौनपुर ले आई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के थाना कादीपुर के खटीकपुर निवासी मोहम्मद नसीम मां का इलाज कराने के लिए बीते 20 अगस्त को शहर कोतवाली क्षेत्र के पार्थ हास्पिटल पर बाइक से आया था। बाइक खड़ी करके अंदर गया था। इलाज कराकर वापस आने पर बाइक चोरी थी। खोजबीन के बाद उसने तहरीर कोतवाली में दी, मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जिसके आधार पर बदमाशों ने इतनी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया, अगर पुलिस मुकदमा दर्जकर बाइक की पड़ताल करती इसे रोका जा सकता था। सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में पांच करोड़ की डकैती में बदमाशों ने दो बाइक का इस्तेमाल किया था। इसमें पुलिस एक बाइक नंबर से वाहन स्वामी की पहचान सुल्तानपुर के मोहम्मद नसीम के रूप में की। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह एसओजी व सुल्तानपुर के कादीपुर की पुलिस ने युवक को घर से उठा लिया। इसके बाद पड़ताल के लिए दिनभर उसे जौनपुर व अन्य जगहों पर अपने साथ लेकर घूमती रही। पिता मकबूल ने बताया कि पुलिस उनके बेटे को घर से उठाकर ले गई, जिसको अभी तक छोड़ा नहीं गया है। मेरे बेटे को पुलिस बेवजह फंसा रही है।
विज्ञापन


......................................



वर्जन ...

बाइक चोरी के संबंध में घटना में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की जांच सीओ सदर को दी गई है। साथ ही सुल्तानपुर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करके हुए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डा.अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed