फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bike rider took the girl with a bluff

यूपीः  झांसा देकर बालिका को ले गए बाइक सवार, घण्टों बाद भी नहीं लौटने पर घरवालों ने लगाया अपहरण का आरोप

Tue, 19 Jan 2021 10:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 19 Jan 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
The bike rider took the girl with a bluff
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के मछलीशहर नगर के गोलामंडी से मंगलवार की रात बाइक सवार दो युवक झांसा देकर दस वर्षीय बालिका को अपने साथ ले गए। घण्टों बाद भी बालिका के न लौटने पर परिवार वालों  के खोजबीन की, मगर कहीं पता नहीं चला। अपहरण की आशंका जताते हुए घरवालों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस बालिका की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


गोलामण्डी निवासी राजकुमार के घर मंगलवार की रात करीब साढ़े 7 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। घर पर राजकुमार की पत्नी और बेटी मुस्कान (10) थीं। बाइक सवारों ने राजकुमार के बारे में पूछताछ की तो पत्नी ने आसपास ही होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


पिता तक ले पहुंचाने के लिए बाइक सवार युवक मुस्कान को अपने साथ ले गए। काफी देर बाद भी मुस्कान नहीं लौटी। पिता के घर आने पर जब मां ने जानकारी दी तो वह सन्न रह गए। पहले तो घरवालों ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन कहीं पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज संतोष शुक्ला का कहना था कि बालिका की तलाश की जा रही है। घरवाले अभी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed