फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bike rider took the child playing in the house

घर में खेल रहे बच्चे को उठा ले गए बाइक सवार

Tue, 28 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The bike rider took the child playing in the house
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के उंचनी खुर्द गांव में अज्ञात बाइक सवार 10 वर्षीय बालक को बाइक पर बैठा कर उठा ले गए। पुलिस कंट्रोल रूम को खबर मिली कि बच्चे का अपहरण हो गया है तो कोतवाली पुलिस के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर घेराबंदी की गई। हालांकि कचगांव के पास अपहरणकर्ता बालक को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

महेंद्र यादव का 10 वर्षीय बच्चा विशाल यादव अपने घर पर मंगलवार को मां सविता देवी के साथ था। उसी समय बाइक पर सवार दो अज्ञात घर पहुंचे और सविता देवी से पूछा कि उज्जवला योजना के तहत गैस मिला है। उसके बाद एक फोटो पेपर देने के बहाने दोनों बाइक सवार मनबढ़ों ने बच्चों को बैठाकर लेकर चल दिए। जिसके पीछे-पीछे मां सविता देवी चिल्लाती हुई संदीप कोटेदार को सूचना दी। कोटेदार ने तुरंत 112 नंबर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मडि़याहूं कोतवाल अशेषनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी एसपी उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की घेराबंदी करने के साथ बच्चे की तलाश में जुट गए। पुलिस की वाहन चेकिंग के चलते बदमाशों ने बालक को कहीं छोड़ दिया। इसके बाद कचगांव की तरफ से बालक पैदल लौट रहा था। बच्चा मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बच्चे को कोतवाली लाकर पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि हर प्वाइंट पर बाइकों की चेकिंग के बढ़ते दबाव को देखकर बाइक सवारों ने बच्चे को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed