फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The biggest batch of the season left for Amarnath from the district

जिले से सीजन का सबसे बड़ा जत्था अमरनाथ रवाना

Sun, 10 Jul 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The biggest batch of the season left for Amarnath from the district
जौनपुर। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद बालटाल में आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 40 से अधिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बावजूद इसके बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं है। अमरनाथ यात्रा के लिए जनपद से रविवार को सीजन का सबसे बड़ा जत्था रवाना हुआ। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के बैनर तले जिले के 151 भक्त का दल बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सिटी स्टेशन बाबा बर्फानी और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। काफी संख्या में लोग विदा करने के लिए पहुंचे थे। इसमें प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव भी शामिल थे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण दो वर्षों तक बाबा अमर नाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। इस बार यह यात्रा तीस जून से शुरू हुई है। 11 अगस्त तक रक्षाबंधन के दिन इस यात्रा का समापन होगा। इधर यात्रा शुरू होने के बाद से जनपद से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। शनिवार को ही दस यात्री अमर नाथ यात्रा से लौटे तो रविवार को चार यात्री सिटी स्टेशन पर अमर नाथ यात्रा से लौटे। वहीं, हर बार की तरह जय बाबा बर्फानी सेवा समिति बाजार सुतहट्टी के नेतृत्व में जाने की तैयारी किए। इसके बाद भक्तों की यात्रा यात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन से रविवार को निकाली गई, जो सब्जी मंडी, कोतवाली होते हुए सिटी स्टेशन पहुंची। इस दौरान बैंड बाजे के साथ महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में चल रहे थे। इनका उत्साह देखते ही बन रहा था। बम बम भोले के जयकारे की गूंज सुनाई दे रही थी। यात्रा का नेतृत्व धर्मपाल, अजय वर्मा, कर रहे हैं। यात्रा में धर्मपाल, रुकमणी, शकुंतला, जगदीश प्रसाद अग्रहरी समेत 151 लोग शामिल थे। सिटी स्टेशन पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव भी भक्तों को स्टेशन पहुंचाने वालों में शामिल हुए। इस दौरान ब्रम्हेश शुक्ला, सूरज तिवारी, आनंद देव तिवारी, आशुतोष मिश्रा, रवि चौधरी, मनीष गुप्ता, विशाल गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा आदि मौजूद थे। अमरनाथ बाबा बर्फानी सेवा समिति के सेवादार अजय वर्मा ने बताया कि यात्रा वापसी के उपरांत 28 को पंचमी के दिन विशाल भंडारा का आयोजन बाबा बर्फानी बाजार के सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed