फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The audience kept dancing to the songs of Bollywood singer Vinod Rathore till late night.

Jaunpur News: बालीवुड गायक विनोद राठौर के गीतों पर देररात झूमते रहे दर्शक

Fri, 10 Nov 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The audience kept dancing to the songs of Bollywood singer Vinod Rathore till late night.
बदलापुर। तीन दिवसीय बदलापुर का बृहस्पतिवार को शानदार ढंग से समापन हुआ। अंतिम दिन बालीवुड व भोजपुरी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर झूमने पर मजबूर कर दिया। बालीवुड गायक विनोद राठौर के मंच पर पहुंचते ही पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा मयूर नृत्य व फूलों की होली खेली गई। वहीं भोजपुरी गायक अनुपमा यादव, दीपक सुहाना ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। देर रात तक भोजपुरी के सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू के कार्यक्रम का दर्शक इंतजार करते रहे। वाराणसी से आई कलाकारों की टीम ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया। भगवान गणेश की वंदना सराहनीय रही।
विज्ञापन


सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग को देने का काम कर रही है। सांसद बीपी सरोज ने कहा कि बदलापुर महोत्सव क्षेत्र वासियों के लिए नया-नया आयाम देने का काम कर रहा है। इस अवसर पर विवेक सिंह राजा, विनय सिंह, अमित मिश्रा, विनोद शर्मा, योगेश पांडेय, दुर्गेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन भाजपा नेता सुनील तिवारी ने किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बिजली, कृषि, उद्योग, जलजीवन मिशन, दुग्ध, पशुपालन, दिव्यांग, स्वयं सहायता समूह सहित दो दर्जन से अधिक स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल में दो गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई एवं छह माह से अधिक उम्र के दो बच्चों को अन्नप्रासन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गूगल गर्ल को भी किया गया सम्मानित :-
गूगल गर्ल वैष्णवी श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने मंच से कम समय में विश्व के सभी देशों व उनकी राजधानी का नाम बताकर रिकार्ड बनाया है। उनका नाम लिमका वर्ड बुक में भी दर्ज है। उनकी उम्र मात्र नौ वर्ष है और नगर के हुसेनाबाद की रहने वाली है। साथ ही उन्होंने इसी उम्र में ट्रिपल-सी की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed