फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The assailants blew away jewelery and cash from the trunk of a bullion trader

सराफा कारोबारी की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाए आभूषण व नकदी

Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The assailants blew away jewelery and cash from the trunk of a bullion trader
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट सराफा मंडी में बृहस्पतिवार की रात दो उचक्कों ने सराफा व्यापारी की बाइक की डिग्गी खोलकर करीब आभूषण और 16 हजार रुपये नकद उड़ा लिया। तीस सेकेंड की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डिग्गी में छह लाख रुपये के आभूषण थे। ताड़तला मोहल्ला निवासी सुभाषचंद्र सेठ और उनके पुत्र प्रदीप सेठ की पालीटेक्निक चौराहा पर रवि ज्वेलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। रात करीब आठ बजे प्रदीप सेठ बाइक से हनुमान घाट में आभूषणों की सफाई करने वाले रहमान की दुकान पर किसी कार्य से गए थे। दुकान के सामने बाइक खड़ी कर ज्योंही दुकान पर गए उसी समय उचक्के ने डिक्की खोलकर आभूषण और नकदी रखा बैग निकाल लिया। मौके पर जुटे लोगों के मुताबिक पीडि़त ने बताया कि बैग में करीब 125 ग्राम सोना व एक किलोग्राम चांदी के आभूषण और 16 हजार रुपये थे। दुकान पर सगे सीसीटीवी कैमरे में 30 सेकेंड की पूरी घटना कैद हो गई। प्रदीप सेठ ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस फुटेज लेकर उचक्कों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि घटना के बाद पीडि़त 15 हजार रुपये की बात कर रहा था, लेकिन शाम को 91 हजार रुपये के जेवर की तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed