फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The accused women were caught by the complaining women.

भाग रहे आरोपी को फरियादी महिलाओं ने दबोचा

Thu, 10 Mar 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
The accused women were caught by the complaining women.
जौनपुर। केराकत कोतवाली परिसर से भाग रहे आरोपित को बुधवार को फरियादी महिलाओं ने दबोच लिया। छितौना ग्राम निवासिनी प्रमिला देवी ने केराकत कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में धुत होकर मारने पीटने के साथ ही प्रताड़ित करता है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रकाश को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। इस दौरान कोतवाली परिसर में आयोजित पीस मीटिंग की बैठक के पहले आरोपी प्रकाश मौका पाकर कोतवाली परिसर से बाहर की तरफ भागने लगा, जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक कोतवाली परिसर के बाहर खड़ी दो फरियादी महिलाओं ने भाग रहे आरोपी प्रकाश को धर दबोचा। इतने में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे वापस लाकर हथकड़ी लगाकर बैठा दिया। हालांकि पूछने पर आरोपी प्रकाश ने कहा कि महिलाओं ने उनका रास्ता रोक लिया, नहीं तो वह भाग निकला होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed