फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The accused of murdering a woman and throwing her body in a pit has been arrested

Jaunpur News: हत्या कर महिला का शव गड्ढे में फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The accused of murdering a woman and throwing her body in a pit has been arrested
बदलापुर में महिला की हत्या के मामामले में पकड़ा गया आरोपी वेद प्रकाश सिंह स्रोत पुलिस
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के डडवा गांव के पानी के गड्ढे में महिला की हत्या कर शव फेंकने के आरोपी को पुलिस ने रविवार की दोपहर एक बजे सरोखनपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू सिंह निवासी कूंहीकला चंदापुर बदलापुर का है। पकड़े गए आरोपी महिला से अवैध संबंध था, वह शादी करने का दबाव बना रही थी या फिर उसके बदले पांच लाख रुपये की मांग की थी। इससे बचने के लिए आरोपी ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन

उसके पास घटना में प्रयुक्त ईंट, दवा व मृतक के पति का प्रपत्र बरामद हुआ। एडिशनल एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि अच्छेलाल गोड़ निवासी ग्राम भीलमपुर सुजानगंज की तहरीर पर 30 अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ कि उसकी पत्नी संजू देवी की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से पानी से भरे गढ्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस को छानबीन में आरोपी का वेद प्रकाश सिंह को सरोखनुपर अंडरपास पुलिया से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वह बिजली का ठेकेदार है, दो वर्ष पूर्व भीलमपुर में संजू से मुलाकात हुई थी उस समय उसका पति गंभीर रूप से सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी सहायता के बहाने संजू से नजदीकी बढ़ी और संबंध बना। वह संजू की आर्थिक सहायता करने लगा। उसके पति को यूपीआई के माध्यम से भी पैसा भेजता था। संजू की मांग बढ़ने लगी और वह मेरे रहना चाहती थी।
नहीं रखने पर पांच लाख रुपये मांगने लगी। जिससे वह काफी परेशान था। बीते 28 अगस्त को संजू अपने पति की दवा लेने के लिए प्रयागराज गई थी उस दिन उसकी लगातार संजू से बात होती रही। वापस आते समय उसने संजू को बदलापुर बुला लिया। बदलापुर चौराहे पर महराजगंज रोड़ पर उसकी संजू से मुलाकात हुई। वह अपने साथी सोनू काका उर्फ निलेश चतुर्वेदी निवासी शाहपुर की बाइक लेकर उसको घर छोड़ने जा रहा था परंतु संजू जिद करके बाइक से कूद गई।
उसने सड़क किनारे बने एक मकान के बरामदे में बैठकर संजू को समझाने का बहुत प्रयास किया परंतु वह घर जाने को तैयार नहीं थी और उठकर खेतों की ओर भागने लगी। वह गाली-गलौज व हाथापाई पर उतारू हो गई।

गुस्से में आकर उसने उसके गर्दन पर दो घूसा मारा व जमीन पर पड़े ईंट से उसके सिर पर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसको उठाकर उसने पानी में फेंक दिया और उसके ऊपर बैठ गया जब वह पानी में दब गई तो वह बाइक लेकर पगडंडी के रास्ते भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed