फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The accused of looting copper worth Rs 3.80 crore and carrying a bounty of Rs 1 lakh arrested

Jaunpur News: 3.80 करोड़ के कॉपर लूट का आरोपी और एक लाख का इनामी गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The accused of looting copper worth Rs 3.80 crore and carrying a bounty of Rs 1 lakh arrested
जौनपुर। खेतासराय के पोरईखुर्द निवासी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश कार्तिक राजभर को यूपी एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को पटियाला पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। कार्तिक पर कौशांबी में ट्रेलर चालक की हत्या कर 3.80 करोड़ रुपये के कॉपर से लदे ट्रेलर लूटने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 15 मई को कौशांबी के थाना कोखराज में कॉपर लदे ट्रेलर का पीछा कर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद 3.80 करोड़ रुपये के कॉपर से लदे ट्रेलर को लूट लिया गया। वारदात में शामिल कार्तिक राजभर निवासी पोरई खुर्द थाना खेतासराय जौनपुर की पुलिस को तलाश थी। यूपी पुलिस ने आरोपी पर एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। जानकारी मिली कि कार्तिक राजभर पटियाला (पंजाब) में छिपकर रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पटियाला पहुंच गए। एसटीएफ टीम ने 24 जुलाई को पटियाला में थाना लाहौरी गेट क्षेत्र के एसएसटी नगर में मौजूद एक लाख के इनामी कार्तिक राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3.80 करोड़ रुपये के कॉपर से लदे ट्रेलर लूट और चालक की हत्या के आरोपी एक लाख के इनामी कार्तिक राजभर को 24 जुलाई को पटियाला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कौशांबी के कोखराज थाने को सौंप दिया गया है।-अनिल कुमार सिंह, निरीक्षक एसटीएफ फील्ड यूनिट, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह घटना को दिया अंजाम :-गिरफ्तार आरोपी कार्तिक राजभर ने बताया कि वह अपने गांव के ही कुख्यात अपराधी संतोष राजभर उर्फ राजू (पुलिस मुठभेड में मृत) के संपर्क में था। कार्तिक राजभर और संतोष राजभर उर्फ राजू ने मिलकर योजना बनाई कि कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर कॉपर आदि जैसे कीमती सामान ट्रक-ट्रेलरों से जाते हैं, इसे लूटकर कानपुर में बेचकर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। इस योजना में इन दोनों ने अपने एक और साथी रंजित राजभर निवासी राजागंज कुंभ थाना बरदह आजमगढ़ को भी शामिल कर लिया। इस योजना के तहत इन लोगों ने कानपुर के कुछ व्यापारियों से बात भी कर ली थी। कॉपर आदि जैसे कीमती धातु ये लोग व्यापारियों को आधे दाम पर ही दे देंगे। लूट करने से पहले कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर इन लोगों ने रेकी भी कर ली थी। बीते 15 मई को इन्होंने अपनी कार से कॉपर लदे ट्रेलर का कानपुर से पीछा करना शुरू किए और कोखराज से आगे प्रयागराज जाने वाले मोड तिराहा के आगे पुलिया के पास कार लगाकर ट्रेलर को रोक लिया। तीनों साथियों ने ट्रेलर में चढ़कर चालक सांवरलाल की गोली मारकर हत्या कर दी और ये तीनों अपनी कार व ट्रेलर को लेकर वापस कानपुर की तरफ ककोढा से आगे सुनसान स्थान पर सड़क के किनारे आकर ट्रेलर चालक के शव को फेंक दिया। ककोढा के पास ही झाडियों में संतोष राजभर ने घटना में प्रयुक्त अपना असलहा भी फेंक दिया। इसके बाद ट्रेलर को एक दूसरे सुनसान स्थान पर ले जाकर खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed