फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The accused of firing on the police for the second time was arrested in an encounter

Jaunpur News: पुलिस पर दूसरी बार गोली चलाने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing on the police for the second time was arrested in an encounter
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी।  - फोटो : स्रोत-पुलिस
जौनपुर/जलालपुर। जलालपुर थाने की पुलिस और एसओजी/स्वाॅट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस पर दूसरी बार गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से देशी तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक पांच सितंबर की रात में हुई मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की थी और भाग निकला था।
विज्ञापन

जलालपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि वे हमराही के साथ त्रिलोचन बाजार में बने पुलिस बूथ पर मौजूद थे। उसी दौरान एसओजी टीम प्रभारी प्रवीण यादव भी हमराही के आ गए। एसओजी प्रभारी ने बताया कि उनकी एक टीम उप निरीक्षक तरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व आरोपी की तलाश में घोसाव धरांव की तरफ गई है। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि अखिलेश यादव उर्फ नेता जो वांछित चल रहा है वह ककोरी, खालिसपुर की तरफ से नहर रोड पकड़ कर पैदल आ रहा है। हाईवे से कोई साधन पकड़कर वह वाराणसी की तरफ जाने वाला है। मुखबिर की सूचना को दूरभाष पर तरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली एसओजी टीम को बताया गया और त्रिलोचन महादेव की तरफ से घेरेबंदी के लिए बुलाया गया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पुलिस टीम को ककोरी नहर पुलिया हाईवे पर एक व्यक्ति ककोरी खालिसपुर की तरफ से नहर की पटरी पर पैदल आते हुए दिखाई दिया। उसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया गया तो वह मुड़कर पीछे की तरफ भागने लगा। उधर ककोरी की तरफ से एसओजी की दूसरी टीम नहर पटरी पकड़कर आ रही थी। भाग रहे व्यक्ति ने पुलिस से खुद को घिरा देख नहर पटरी पर ही एक जगह झाड़ी में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस दौरान गोली बदमाश के पैर में लग गई। मुठभेड़ में घायल बदमाश की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी तमंचा और खोखा व कारतूस बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपी की पहचान केराकत कोतवाली क्षेत्र के कुसरना महरादेवा निवासी अखिलेश यादव उर्फ नेता के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि पांच सितंबर को वह अपने साथी सूरज यादव उर्फ गोलू के साथ डिंगूरपुर क्राॅसिंग की तरफ से त्रिलोचन बाजार की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

इस बीच नहर रोड पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गया था। हालांकि मुठभेड़ में सूरज उर्फ गोलू पकड़ागया था। उसी असलहे से उस दिन भी पुलिस पर फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस रिकॉर्ड में मुताबिक आरोपी के खिलाफ केराकत थाने में गैगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा केराकत, चंदवक, जलालपुर के अलावा आजमगढ़ के देवगांव और मेहनाजपुर थाने में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed