फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The accused of brother's murder and his son are still away from the police....

Jaunpur News: भाई की हत्या का आरोपी और उसका बेटा अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर

Fri, 02 Aug 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
The accused of brother's murder and his son are still away from the police....
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर गांव में जमीन विवाद में अपने ही भाई की मौत मामले में नामजद तीन में से दोनों मुख्य आरोपी सप्ताह भर से फरार हैं। जबकि आरोपी की पत्नी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 24 जुलाई को गांव के रहने वाले रायसाहब सिंह और उनके भाई महेंद्र सिंह के बीच मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। भूमि विवाद के दौरान दोनों भाईयों में हुई मारपीट और हाथापाई में रायसाहब की मौत हो गई थी। रायसाहब पहले से ही बीमार थे। हृदयरोग से ग्रस्त थे। मृतक की पत्नी शशिबाला की तहरीर पर हत्या के मामले में पुलिस ने महेंद्र सिंह उनकी पत्नी शीला और उनके बेटे अंकित सिंह को नामजद किया है। केस जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने आरोपी शीला सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। एक बाद सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन घटना में शामिल आरोपी महेंद्र सिंह और उनके बेटे अंकित सिंह फरार चल रहे है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed