फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The accused murderer did not improve even while in jail, he threatened to kill the policemen

Jaunpur News: जेल जाते समय भी नहीं सुधरा हत्यारोपी, सिपाहियों को दी जान से मारने की धमकी

Thu, 12 Mar 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The accused murderer did not improve even while in jail, he threatened to kill the policemen
जौनपुर। होली के दिन बस चालक ललई यादव की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी शाश्वत सिंह की गुंडागर्दी जेल की सलाखों के पीछे जाने तक जारी रही। पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय से जेल ले जाते समय आरोपी ने न केवल सिपाहियों से अभद्रता की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में लाइन बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और नया मामला दर्ज किया है। लाइन बाजार थाने में तैनात आरक्षी दुर्गेश गौड़ और देवेंद्र पाल की तहरीर के अनुसार, वे शाश्वत सिंह को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय से 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जिला कारागार ले जा रहे थे। रास्ते में आरोपी ने सिपाहियों से कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट की मांग की। जब सिपाहियों ने मना किया, तो वह उग्र हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि शाश्वत सिंह ने सिपाहियों के साथ धक्का-मुक्की की और रौब झाड़ते हुए कहा कि जेल जाना मेरी आदत है। उसने सिपाहियों को खुली चुनौती दी कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह उन्हें देख लेगा और जान से मार देगा। किसी तरह पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित जिला कारागार में दाखिल कराया। इस दुस्साहस पर संज्ञान लेते हुए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून हाथ में लेने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की तीन टीमें मामले में मुख्य आरोपी शाश्वत सिंह के दो और सहयोगियों सतेंदु सिंह उर्फ गोलू और देवांश सिंह उर्फ छोटू की तलाश में लगी जुटीं हैं। इसके लिए टीम ने बस्ती, लखनऊ और बनारस में भी दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शाश्वत सिंह के थाने में आकर सरेंडर करने सहित अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक केके सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed