फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The accident happened in the rain, two women died

Jaunpur News: आंधी बारिश में हुआ हादसा, दो महिलाओं की मौत

Wed, 26 Apr 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The accident happened in the rain, two women died
जिले में सोमवार की शाम मौसम ने अचानक अपना रुख बदल लिया। आंधी व तेज बारिश से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में दीवार से दबकर व केराकत कोतवाली क्षेत्र में पेड़ की डाल गिरने से कुल दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं अन्य जगहों पर कहीं पतरा उड़ा, दीवार गिरी, कई पेड़ उखड़ने के साथ तीन लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नदियापारे गांव की रहने वाली रामशीला(50) पत्नी महेंद्र सोमवार की रात आंधी तूफान आने से पहले बगल के किराना की दुकान से सामान लेने के लिए पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार में आंधी पानी शुरू हो गया। दुकान से सामान लेकर लौटते समय सड़क किनारे बनी दीवार अचानक से रामशीला के ऊपर गिर गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने घायल अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। केराकत के नाऊपुर निवासी हीरा देवी(58) पत्नी कमला राजभर आंधी पानी के दौरान घर से 100 मीटर दूर दुकान से अपने दिव्यांग बेटी के साथ वापस घर आ रही थी। ज्यों ही वह घर के सामने नहर की पुलिया पार कर रही थी उसी वक्त तेज आंधी से बगल में सीरिस के पेड़ की एक मोटी डाली टूटकर अचानक वृद्धा के सिर पर गिर पड़ी। डाली गिरने से महिला का सिर बुरी तरह से फट गया। महिला बेहोश होकर गिर पड़ी और घटनास्थल पर ही खून की उल्टी की और दम तोड़ दिया। मुफ्तीगंज क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में शिवशंकर नई कालोनी बनवा रहे थे,जिसकी दो दीवार तेज आंधी व पानी के बीच गिर गई। वहीं नैपुरा में श्यामपाल निषाद अपना एक मकान बनवा रहे थे उसकी दीवार भी हवा के तेज झोकों से गिर गई। औरनैपुरा बाजार में सड़क किनारे गुमटी रखकर चाय पानी व टिकिया समोसा बनाने वाले महेंद्र माली, संदीप नागर आदि लोगों का पतरा उड़ गया। वही सड़क पर सोसापट्टी गांव में एक नीम का पेड़ गिर जाने से रात में आवागमन प्रभावित हुआ। इसको सुबह काटकर हटाया गया, तभी आने-जाने वालों को राहत मिली। डोभी क्षेत्र के मूर्खा गांव में बीती रात आई तेज आंधी व बारिश से जामुन का पेड़ जोखन राम के मकान पर गिर गया, जिससे वह धराशायी हो गया। उसमें रखा खाद्यान्न व गृहस्थी का सामान सब नष्ट हो गया। संयोग रहा कि कोई चोटिल नहीं हुआ। घटना की सूचना पुलिस राजस्व विभाग को दे दी गई है। खेतासराय क्षेत्र में सोमवार की शाम आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई यह 17 घंटे बाद मंगलवार को बहाल हुई। सोमवार को रातभर बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। आंधी की वजह से मनेछा, जपटापुर, गुरैनी, सरायख्वाजा के पास पेड़ की डालियां टूटकर 11 हजार लाइन कट तार पर गिर गई। जिससे रात में खेतासराय नगर को होने वाली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


आंधी व बारिश से नुकसान, तीन घायल
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के मनिहांगोविंदपुर गांव में बीती रात आए तूफान व बारिश की वजह से एक गरीब परिवार को हजारों का नुकसान हुआ है। गांव के मोहम्मद के घर तीन दिन बाद उनकी पुत्री की शादी है। बीती रात परिवार के सभी सदस्य बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे तभी अचानक आंधी और बारिश शुरू हो गई। जिससे छत पर लगी सीमेंट की चादर टूटकर बिखर गई। चपेट में आने से जीनत(10), शाहीन(13), आइसा(15) पुत्री जुबैद घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में हुआ। वहीं कमरे में रखा खाद्यान्न चीनी, चावल,आटा भीग गया। शादी में देने वाले सामान भी खराब हो गए। तहसीलदार सदर पवन सिंह यादव का कहना है पीड़ित की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा के दौरान गिरा पंडाल, दो घायल
सिंगरामऊ। साढ़ापुर गांव में चल रही भागवत कथा के दौरान आंधी चलने से कथा पंडाल का आधा हिस्सा गिर गया। इस दौरान लोहे का पाइप लगने से दो महिलाएं प्रमिला देवी(40) व गिरिजा देवी (70) घायल हो गईं।


रविवार को केराकत में आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत होने पर चार-चार लाख रुपये की मदद दी गई है। सोमवार की शाम सरायख्वाजा में मौत में चार लाख का मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है तो केराकत कोतवाली क्षेत्र में मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं दैवीय आपदा में घायल व घर क्षतिग्रस्त होने पर भी अलग-अलग मुआवजा दिया जाता है।-राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed