{"_id":"60da13ea8ebc3ecc084c7d73","slug":"the-absconding-accused-of-fake-note-racket-arrested-after-three-years-jaunpur-news-vns5975019176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोट रैकेट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली नोट रैकेट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जाली नोट रैकेट के मुख्य आरोपी को रविवार की शाम पुलिस ने उसके घर से गिरफ़्तार कर लिया है, जिसे सोमवार की शाम जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी चंदौली जिले के सैयदराजा गांव का रहने वाला है। तीन साल पहले कार्रवाई के दौरान वह पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए फरार हो गया था, तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।
शाहगंज नगर के फैजाबाद रोड स्थित दादर पुल के नीचे मार्च 2018 में ढाई लाख रुपये से अधिक के जाली नोट के साथ चार लोग खड़े थे। तभी मुखबिर की सूचना पर तत्कालीन कोतवाल प्रशांत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर तीन लोगों को पकड़ा। इनमें सिधाई गांव निवासी अखिलेश, कोहड़ा गांव निवासी रंजीत कुमार व चंदौली जनपद के सैयदराजा निवासी संजय कुमार पुत्र भिखारी बिंद हैं, लेकिन पुलिस की आंख में धूल झोंक कर मुख्य कारोबारी रामदास पुत्र जगदम्बा निवासी सैयदराजा चंदौली मौके से भाग गया था। पुलिस केस दर्ज कर फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी रही। तीन साल बाद रविवार की शाम पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफल रही। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव, कांस्टेबल राम प्रवेश की टीम मुख्य आरोपी के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया।
----
वर्जन...
जाली नोट रैकेट का पकड़े गए मुख्य आरोपी की तालाश चल रही थी। मुख्यबिर की सूचना पर उसे उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा गया है, जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया।- धर्मवीर सिंह,प्रभारी निरीक्षक