Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Volunteers from PU will represent UP in Karnataka

Jaunpur News: कर्नाटक में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे पीयू के स्वयंसेवक

Wed, 18 Nov 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Volunteers from PU will represent UP in Karnataka
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 10 स्वयंसेवक एवं एक कार्यक्रम अधिकारी मंगलवार को कर्नाटक के लिए रवाना हुए। ये स्वयंसेवक 21 से 27 नवंबर तक एसडीएम आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, हासन, कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुलपति प्रो. आरके सिंह ने स्वयंसेवकों से संवाद करने के बाद उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर में प्रदेश की संस्कृति एवं परंपराओं को प्रस्तुत करने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। स्वयंसेवकों ने बताया कि वे लोकगीत, लोकनृत्य, सांस्कृतिक परंपराओं और विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से उप्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे। स्वयंसेवकों ने बताया कि शिविर में देश के अन्य नौ राज्यों से आए प्रतिभागियों के साथ संवाद करने और उनकी संस्कृति, कला एवं परंपराओं को जानने-समझने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कुलपति को आश्वस्त किया कि शिविर से लौटने के बाद वे अपने अनुभव और सीख विश्वविद्यालय परिवार के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ शिविर में प्रतिभाग करें तथा अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा मिश्रा (मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं) एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed