फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   TGT Exam lady examinee caught copying with bluetooth device in ear in jaunpur big gang may be exposed

टीजीटी परीक्षा: कान में डिवाइस लगाकर नकल करते पकड़ी गई महिला परीक्षार्थी, बड़े गैंग का हो सकता है खुलासा

Sat, 07 Aug 2021 04:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Aug 2021 04:24 PM IST
सार

तमाम प्रयासों के बावजूद परीक्षा में नकल के प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहे है। नौकरी तथा बड़ी तनख्वाह की चाह में लोग गलत कदम उठाने को भी तैयार हैं। कुछ ऐसा ही मामला टीजीटी परीक्षा के दौरान जौनपुर में नजर आया। 

विज्ञापन
TGT Exam lady examinee caught copying with bluetooth device in ear in jaunpur big gang may be exposed
महिला परीक्षार्थी के संबंध में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा-2021 (टीजीटी)  शनिवार को आयोजित की गई। जौनपुर में टीडी पीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान अत्याधुनिक उपकरण के माध्यम से नकल कर रही एक महिला परीक्षार्थी पकड़ी गई। उक्त महिला को हिरासत में  लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। महिला परीक्षार्थी  के पकड़े जाने के बाद माना जा रहा है कि नकल करवाने वाले बड़े गैंग का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन


तमाम प्रयासों के बावजूद परीक्षा में नकल के प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहे है। नौकरी तथा बड़ी तनख्वाह की चाह में लोग गलत कदम उठाने को भी तैयार हैं। कुछ ऐसा ही मामला टीजीटी परीक्षा के दौरान जौनपुर में नजर आया। सुबह की पाली में टीडी पीजी कॉलेज के कला संकाय भवन के कमरा संख्या 36 में महिला परीक्षार्थी कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा दे रही थी।
विज्ञापन


उसकी हरकतों को देख कक्ष निरीक्षक को संदेह हुआ तो उन्होंने महिला पुलिस के माध्यम से उसकी तलाशी कराई।  जांच में महिला परीक्षार्थी के पास से एक डिवाइस मिला। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने कान में लगे ब्लूटूथ के बारे में बताया।   इसके माध्यम से वह सॉल्वर के माध्यम से प्रश्न हल कर रही थी। परीक्षा संपन्न होने के आधे घंटे पहले वो पकड़ी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसे हिरासत में लेकर इस रैकेट से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए टीडी पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि जांच के बाद  नकल गैंग के बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है। नकलची महिला परीक्षार्थी को पकड़ने वाले कक्ष निरीक्षकों की प्रशंसा की। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2021 का प्रशिक्षित स्नातक चयन बोर्ड की 07 एवं 08 अगस्त 2021 को है। जौनपुर जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed