{"_id":"68b1f62ce658f83e6b0f2245","slug":"testing-of-fever-patients-will-be-increased-to-identify-dengue-victims-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-139724-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डेंगू पीड़ितों को चिह्नित करने के लिए बढ़ाई जाएगी बुखार के मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डेंगू पीड़ितों को चिह्नित करने के लिए बढ़ाई जाएगी बुखार के मरीजों की जांच
विज्ञापन
बदलते मौसम में डेंगू का संक्रमण शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले बुखार के मरीजों की जांच बढाई जाएगी।
डेंगू के मरीजों को चिह्नित करने के लिए बुखार वाले मरीजों की मलेरिया, टायफाइड की जांच कराई जाएगी। अभी अस्पताल में 400 से अधिक मरीजों की जांच हो रही है।
हर रोज बुखार के 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए अस्पताल में आ रहे हैं। मरीजों की जांच कर प्लेटलेट्स को देखा जा रहा है। अधिकतर मरीज बुखार के साथ शरीर में दर्द, खांसी, सर्दी और कमजोरी जैसे लक्षणों से परेशान हैं।
चिकित्सक ऐसे मरीजों के रक्त की जांच करा रहे हैं, ताकि डेंगू, मलेरिया या अन्य संक्रामक बीमारियों की जांच हो सके। सीएमएस डाॅ. केके राय ने अस्पताल में आवश्यक दवाओं और जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पैथोलाॅजी में 400 से 450 लोगों की हर रोज हो रही जांच मौमस में हुए बदलाव के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की सर्दी, बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते पैथोलाॅजी में जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ लग रही है। अस्पताल की पैथोलाजी में हर रोज 400 से 450 मरीजों की जांच हो रही है। इसमें करीब 200 से अधिक बुखार के मरीज शामिल हैं।