फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Testing for fever patients to be ramped up; malaria cases to be identified.

Jaunpur News: बुखार से पीड़ितों की बढ़ेगी जांच़ मलेरिया के मरीज होंगे चिह्नित

Thu, 11 Jun 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Testing for fever patients to be ramped up; malaria cases to be identified.
जौनपुर। जिले में एक जून से 30 जून तक विशेष मलेरिया रोधी माह अभियान चल रहा है। इसके तहत बुखार के मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज किया जाएगा। अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों की भी जांच कराई जा रही है। मलेरिया के प्रति सभी को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मलेरिया को समाप्त करने का संकल्प, अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा... थीम पर आधारित अभियान के तहत जिले की 10 प्रतिशत आबादी की मलेरिया जांच का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम ने बताया कि पूरे महीने स्वास्थ्य विभाग जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत रैलियां, बैठकें, गोष्ठियां, पंफलेट वितरण और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। बुखार से पीड़ित प्रत्येक मरीज की जांच की जाएगी। मलेरिया पॉजिटिव मिलने पर मरीज को तत्काल उपचार दिया जाएगा और आशा कार्यकर्ता उसकी निगरानी व देखभाल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि लोगों से घरों के आसपास, कूलर, टायर और गमलों में पानी जमा न होने देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed