फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tension in peace in Jawanshipur village, 21 arrested

जवंशीपुर गांव में तनाव पूर्ण शांति, 21 गिरफ्तार

Fri, 01 May 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tension in peace in Jawanshipur village, 21 arrested
नेवढ़िया। जवंशीपुर गांव में मंगलवार को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो गुटों के लोगों में हुई मारपीट, आगजनी के बाद उपजे तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है। पुलिस ने दोनों तरफ से 21 लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने बुधवार की रात में ही एक गुट के 17 नामजद और अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। पत्थरबाजी, आगजनी और दहशत फैलाने के आरोप में दूसरे समुदाय के सात नामजद सहित 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों से 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के तीसरे दिन भी जवंशीपुर गांव पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील रहा। गांव में चारों तरफ सर्किल के सभी थानों की फोर्स तैनात है। एसपी ग्रामीण संजय राय, क्षेत्राधिकारी मडियाहू विजय सिंह, उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं कौशलेंश मिश्रा, एडीएम रामप्रसाद, मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गाँव मे शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed