फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tenders worth Rs 3.15 crore were issued in violation of rules and were cancelled after investigation.

Jaunpur News: नियमों को ताक पर रखकर किया था 3.15 करोड़ के टेंडर, जांच के बाद निरस्त किए गए

Tue, 09 Dec 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tenders worth Rs 3.15 crore were issued in violation of rules and were cancelled after investigation.
- तीन सदस्यीय समिति कर रही थी शिकायत की जांच, 45 परियोजनाओं में कई पर पहले ही कराए जा चुके थे कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुइथाकला। सुइथाकला क्षेत्र पंचायत की ओर से सितंबर में जारी किए गए साढ़े तीन करोड़ के टेंडर को अनियमितता के आरोप में निरस्त कर दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने टेंडर की शिकायत बीडीओ व डीएम से शिकायत की गई थी। बीडीओ ने जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम गठित की थी। जांच में पता चला कि यह टेंडर करीब 3.15 करोड़ के थे, इसे नियमों को ताक पर रखकर जारी किया गया था।


बीते 20 सितंबर को कुछ समाचार पत्रों में सुइथाकला क्षेत्र पंचायत की ओर से 45 परियोजनाओं पर कार्य के लिए टेंडर प्रकाशित कराया गया था। यह टेंडर करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये का था, इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने टेंडर पर सवाल खड़े करने लगे। बीडीओ से लेकर डीएम तक से शिकायत की गई। आरोप लगाए कि टेंडर में तमाम ऐसे कार्य हैं जिन पर पहले से ही कार्य चल रहे हैं। इतना ही नहीं ब्लॉक प्रमुख पर मनमाने ढंग से कार्यों के चयन, एक ही गांव के अधिकतर कार्यों को सम्मिलित करने, बीडीसी सदस्यों के प्रस्तावों को नजरअंदाज करने, मानदेय न देने जैसे गंभीर आरोप लगे। बीडीओ जितेंद्र सिंह ने शिकायतों कि जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था। टीम की ओर से की गई जांच में अधिकतर आरोप सही पाए गए, इसके बाद बीडीओ ने टेंडर निरस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच में कई आरोप सही पाए गए। इसके बाद टेंडर को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed