फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ten thousand doses of vaccine reached the district

जिले में पहुंची वैक्सीन की दस हजार डोज

Sat, 24 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand doses of vaccine reached the district
जौनपुर। कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए वैक्सीन की दस हजार डोज शुक्रवार को जिले में पहुंच गई। शनिवार को जिले के सभी 107 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोविशिल्ड वैक्सीन दो दिन पहले ही खत्म हो गई थी। जिला प्रशासन ने दस हजार डोज के लिए डिमांड शासन को भेजा था। जिले में कोवाक्सिन का टीका लगाया जा रहा है। केवल कोविशिल्ड वैक्सीन ही खत्म हुई थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम वैक्सीन की खेप जिले में पहुंच गई। अब शनिवार से लोगों के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन भी उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में वायरस अधिक शक्तिशाली हो गया है। इस कारण मृत्यु दर बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। जो लोग किसी कारण से टीका नहीं लगवा सके हैं वह अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर कोविड-19 का टीका जरूर लगवा लें। जिन्होंने टीका लगवा लिया है, उन्हें दूसरे बार संक्रमित होने पर ज्यादा खतरा नहीं हो रहा है। कोविड का टीका लगवाना जरूरी है। शनिवार को जिले के 107 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। जिले के लोग अपने नजदीक के केंद्रों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवा लें। टीका हमारा सुरक्षा कवच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed