जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी की ओर से डेंगू संक्रमण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि त्योहारों का मौसम है। भीड़ वाले इलाकों में सफाई रखें। मच्छर की तादाद बढ़ गई है। डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। लोग पूरी बांह की शर्ट पहनें, हाथ-पैर ढककर रखें। बच्चों को भी स्कूल में भी पूरी बांह के कपड़े पहना कर भेजें। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा फॉगिंग कराएं। बुखार होने पर डेंगू की जांच कराएं। घर के अंदर या आसपास पानी न जमा होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें, डेंगू के लक्षण मांस पेशियों और जोड़ों में दर्द, शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान जो थोड़े समय बाद पुन: वापस भी आ जाते हैं, तेज बुखार, तेज सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी आना और चक्कर आता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रबंधक डॉ. सत्यव्रत त्रिपाठी, डॉ. क्षितिज पाठक, नीरज सिंह, मोहम्मद शोएब रजा, संजय सिंह रघुवंशी आदि उपस्थित रहे। संयोजक संजय उपाध्याय ने कहा कि डेंगू के प्रति अभियान संस्था की ओर से चलाया है जा रहा है।