फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tempo collides with truck due to collision with Bolero, advocate dies

Jaunpur News: बोलेरो की टक्कर से ट्रक से भिड़ी टेंपो, अधिवक्ता की मौत

Fri, 24 Nov 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tempo collides with truck due to collision with Bolero, advocate dies
धर्मापुर। आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के ठेकवा बाजार के पास शुक्रवार को बोलेरो की टक्कर से एक टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। इससे टेंपो में सवार चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों में एक अधिवक्ता की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। सभी वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परमानथपुर निवासी लल्लू राम सोनकर की पुत्री के यहां आजमगढ़ जिले के लालगंज में वैवाहिक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए लल्लू राम सोनकर (68) अपने परिवार के साथ ऑटो में बैठकर शुक्रवार को जा रहे थे। ऑटो में उनके पुत्र दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सुशील कुमार सोनकर(44), सुशील की पत्नी राखी सोनकर, अधिवक्ता के भाई जितेंद्र सोनकर की पत्नी संगीता सोनकर(37), आयुष्मान सोनकर (15), साक्षी सोनकर (20) भी थे। चालक दीपू ऑटो चला रहा था। बरदह बाजार स्थित यूनियन बैंक के पास अज्ञात वाहन से धक्का लगने के बाद अनियंत्रित हुई ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सभी घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल से जौनपुर ले जाया गया, जहां से सुशील कुमार सोनकर, लल्लू राम सोनकर, चालक दीपू को गंभीर चोट लगने के कारण वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसमें सुशील कुमार सोनकर की वाराणसी में मौत हो गई। सुशील तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed