फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Temples , pandals descended faithful

मंदिरों, पंडालों में उमड़े आस्थावान

Sun, 18 Oct 2015 12:47 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 18 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Temples , pandals descended faithful
 शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता का दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न देवी मंदिरों में उमड़ी।
विज्ञापन


भोर से  मंदिरों में शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।  श्रद्धालु मां की भक्ति में पूरी तरह से रमे नजर आए।

   ऐतिहासिक  शीतला चौकिया धाम के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।  दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही मंदिर परिसर में लग गई  थी।
विज्ञापन


भीड़ केे मद्देनजर महिलाओं और पुरुषों की लाइन अलग-अलग लगाई गई थी।  भक्तों ने देवी दरबार में नारियल और चुनरी चढ़ाया। इसके अलावा शहर के  परमानतपुर स्थित मैहर देवी धाम में भी आस्थावानों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं  विसर्जन घाट स्थित नवदुर्गा मंदिर और सिटी स्टेशन स्थित काली मंदिर समेत  अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

शाम होते  ही शहर में सजे पंडालों से सतरंगी रोशनी निकली। बिजली की झालरों और लाइटों  की सजावट से पंडाल भव्य छटा बिखेर रहे थे। इस दौरान दुर्गा चालीसा और  दुर्गा सप्तशती पाठ भी हुए।

 शाम को शुरू हुआ इसका सिलसिला देर रात तक चलता  रहा। वहीं श्रद्धालुओं ने शहर में लगे विभिन्न पंडालों में दर्शन-पूजन  किया। धर्मापुर: क्षेत्र में भी दुर्गापूजन की धूम है।

 धर्मापुर,  सेवईनाला, गजना बाजार, नेवढ़िया के दीपापुर तरती में भव्य पंडाल सजाए गए हैं। पंडाल में बिजली की  झालरें लगी हैं। रोज शाम को दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू होता है और देर रात  तक चल रहा है।

 पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले  रहे हैं। सिकरारा: क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं  ने दर्शन-पूजन किया।

 सिकरारा चौराहा, शेरवां, लालाबाजार, अजोशी महावीर धाम  जगहों पर पूजा-अर्चना की गई।  दूसरी  ओर शहर के रसूलाबाद में बद्री विशाल मंदिर का नजारा लोगों के लिए आकर्षण  का केंद्र बना है।


पंडाल को देखने के  लिए रोज भीड़ जुट रही है। शाम को रोशनी होने के बाद पंडाल की खूबसूरती और  बढ़ जा रही है। समिति के लोगों ने इसे बनाने में महीना भर पहले से जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed