फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Temperature drops by three degrees due to rain; youth dies after being struck by lightning.

Jaunpur News: बारिश से तीन डिग्री लुढ़का तापमान, बिजली गिरने से युवक की मौत

Tue, 07 Jul 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Temperature drops by three degrees due to rain; youth dies after being struck by lightning.
मछलीशहर, तहसील गेट पर बनी नाली में पानी जाने की व्यवस्था नहीं होने से रास्ते में भरा है पानी। स
जिले में मंगलवार की दोपहर तीन बजे से देरशाम तक रुक-रुक बारिश होती रही। जलालपुर के जगापुर गांव में बिजली गिरने से अभिषेक दुबे (25) और महछलीशहर कोतवाली के रसूलपुर गांव निवासी सेवालाल सरोज (60) की दशहत में माैत हो गई।
विज्ञापन

माैसम विभाग के अनुसार जनपद में 24 घंटे में 10.6 मिमी बारिश हुई। जो इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश है। मंगलवार की दोपहर में बारिश शुरू होने पर मौसम सुहाना हो गया। तीन डिग्री अधिकतम तापमान लुढ़क गया। बारिश ने नगर पालिका की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश से नालियों का मलबा सड़क पर आ गया। अस्पताल परिसर में पानी भर गया। स्कूल से छूटने के बाद बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के कालीकुत्ती, ओलंदगंज, मछलीशहर पड़ाव, मियांपुर, उर्दूबाजार में सड़क पर पानी भर गया। हालांकि कुछ देर बाद पानी निकल गया। जिले के मछलीशहर, मुफ्तीगंज, मड़ियाहूं, रामपुर, शाहगंज, केराकत समेत अन्य स्थानों पर तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार के मुताबिक जनपद में सबसे अच्छी 3 मिमी बारिश केराकत तहसील क्षेत्र में हुई। जबकि बदलापुर में 2.8 मिमी, सदर तहसील में 2.6 मिमी, शाहगंज में 1.2 मिमी, मछलीशहर में एक मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed